हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत बिगड़ी, शुक्रवार को पहुंचे थे शिमला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को शिमला पहुंचे। यहां वे हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले। मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर भी उपस्थित थे।;
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को शिमला पहुंचे। यहां वे हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले। मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर भी उपस्थित थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
जानकारी ने अनुसार बताया जा रहा है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। यहां पर उनके टेस्ट होंगे।
फिलहाल, आईजीएमसी के डॉक्टर यहां उनका ईलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को शिमला पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही है।