पिछली साल के मुकाबले आधे रेट में भी नहीं बिक रही मक्का की फसल, किसान परेशान

कोरोना महामारी के कारण हिमाचल के किसान इन दिनों बहुत परेशान हैं। हिमाचल में मक्का की फसल के दाम आधे से भी कम हो गए हैं। पिछले साल किसानों की मक्का की फसल 2200 रूपये प्रति क्विंटल बिकी थी।;

Update: 2020-10-06 12:04 GMT

कोरोना महामारी के कारण हिमाचल के किसान इन दिनों बहुत परेशान हैं। हिमाचल में मक्का की फसल के दाम आधे से भी कम हो गए हैं। पिछले साल किसानों की मक्का की फसल 2200 रूपये प्रति क्विंटल बिकी थी।लेकिन इस बार किसानों को आधे से भी कम दाम मिल रहे हैं। जिससे हिमाचल के किसान परेशान हैं। कड़ी मेहनत के बाद अब बचीखुची फसल का मेहनताना मिलने का वक्त आया तो दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। 

पिछले साल बीबीएन में 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली मक्की को इस बार 1000 से 800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। ज्यादातर किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं। जरूरत व अगली फसल के चक्कर में वह कम रेट में ही फसल बिक्री कर देते हैं। कुछ किसान ऐसे भी हैं जो रेट बढ़ने के सपने संजोए हैं और घर पर ही मक्का सुरक्षित कर ली है।


Tags:    

Similar News