Mausam Ki Jankari: हिमाचल में छाए बादल, कल बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर को अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में आज कई इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग द्वारा इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।;

Update: 2020-11-14 10:48 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर को अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में आज कई इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग द्वारा इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 16 नवंबर को भी एक दो स्थानों पर बारिश होगी। प्रदेश में 17 से 19 नवंबर से मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। बिलासपुर और चंबा के पारे में दो डिग्री तक का उछाल आंका गया है।

इसके अलावा हमीरपुर, डलहौजी, केलांग, सुंदरनगर के पारे में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। कल्पा, मनाली, भुंतर, सुंदरनगर, सोलन व पालमपुर में सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर को अनेक स्थानों पर भारी बारिश होगी। 16 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। राज्य में 17 नवंबर से मौसम साफ बना रहेगा।

Tags:    

Similar News