Mausam ki jankari: हिमाचल में सुहावना हुआ मौसम, बारिश की संभावना
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। धूप और बादलों की आंखमिचौली देखने को मिल रही है।;
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। धूप और बादलों की आंखमिचौली देखने को मिल रही है। हालांकि, बारिश ना होने से तापमान और गर्मी में वृद्धि जरूर हुई है। लेकिन मौसम खुशग्वार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार, 22 सितंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा।
मौसम विभाग के अनुमान जताया है कि अगले छह दिन तक मीडियम, हाई और मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी। विभाग का कहना है कि सूबे में मॉनसून कमजोर पड़ गया है। सामान्य तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सूबे में बुधवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है।बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के तमाम इलाकों में धूप खिली हुई है। बीते चौबीस घंटे में कहीं भी बारिश नहीं हुई है।