हिमाचल प्रदेश में आज से बहाल होंगे नाइट बस रूट, पहले इन रूटों पर चलेगी बस
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने नाइट बस सेवा को बहाल करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। सरकार ने अब नाइट बस सेवा को बहाल करने का फैसला लिया है। एचआरटीसी अब आज से नाइट बस चलाने जा रही है।;
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने नाइट बस सेवा को बहाल करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। सरकार ने अब नाइट बस सेवा को बहाल करने का फैसला लिया है। एचआरटीसी अब आज से नाइट बस चलाने जा रही है।
एचआरटीसी इन बस रूटों पर बस चलाएगा। इसमें शिमला-धर्मशाला, मंडी-धर्मशाला, चंबा-शिमला आदि रूट शामिल हैं। सरकार सोमवार को इन रूटों को बहाल कर सकती है।
दिपावली में भी प्रदेश सरकार अतिरिक्त बसें चलाने की योजना तैयार कर रही है। ये बसें दिवाली से 3 दिन पहले से चलाने का प्रस्ताव है। हिमाचल में 30 से 50 कुछ ऐसे रूट हैं, जो घाटे में चल रहे हैं। इन रूटों से निगम को डीजल का खर्च भी नहीं निकल रहा है। इन रूटों पर 42 सीटर बसें दौड़ाई जा रही हैं। हिमाचल में 2900 रूट हैं, जिनमें से 1800 पर बसें चल रही हैं।