गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सुजानपुर शहर, सोशल डिस्टेनसिंग के साथ निकली शोभायात्रा

हिमाचल के सुजानपुर शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंत्रमुग्ध हो गया। भक्तों ने नाचते-गाते गणपति महाराज को विदाई दी। मंगलवार को सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 8 में विराजे गणपति महाराज का गणपति भक्तों ने खुशी खुशी व्यास नदी में विसर्जन कर दिया।;

Update: 2020-09-01 11:05 GMT

हिमाचल के सुजानपुर शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंत्रमुग्ध हो गया। भक्तों ने नाचते-गाते गणपति महाराज को विदाई दी। मंगलवार को सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 8 में विराजे गणपति महाराज का गणपति भक्तों ने खुशी खुशी व्यास नदी में विसर्जन कर दिया। इससे पहले विधिवत पूजा पाठ शांति हवन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लोगों ने विशेष रूप से महिलाओं ने भाग लिया।

उन्होंने भजन कीर्तन करते हुए शहर को सुरमई बना दिया। मुख्य बाजार से होते हुए गणपति महाराज की टोली सब को आशीर्वाद प्रसाद देते हुए आगे बढ़ी। हालांकि इस भव्य शोभायात्रा में नियमानुसार ही भक्तों ने भाग लिया। अधिक भीड़ इक्टठा ना करते हुए आयोजन कर्ताओं ने नियमों के पूरी पालना की। महिलाओं ने भी मुंह पर मास्क लगाकर भजन कीर्तन गाए।

Tags:    

Similar News