Himachal Panchayat Election 2020: इस बार पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगेंगे स्वास्थ्य कर्मी

पंचायत चुनाव में अब स्वास्थ्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात होंगे। स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड के बीच सुरक्षा के मद्देनजर लगाया जाएगा। इन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। पोलिंग पार्टियों में स्वास्थ्य कर्मियों को भी जोड़ा जाएगा और एक पोलिंग पार्टी में दो स्वास्थ्य कर्मचारी रहेंगे।;

Update: 2020-11-07 07:31 GMT

पंचायत चुनाव में अब स्वास्थ्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात होंगे। स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड के बीच सुरक्षा के मद्देनजर लगाया जाएगा। इन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। पोलिंग पार्टियों में स्वास्थ्य कर्मियों को भी जोड़ा जाएगा और एक पोलिंग पार्टी में दो स्वास्थ्य कर्मचारी रहेंगे। राज्य में पंचायती राज के चुनाव में करीब आठ हजार मतदान केंद्रों पर 8 हजार पोलिंग पार्टियां रहती हैं। एक दल में दो स्वास्थ्य कर्मचारी जुड़ेंगे यानी 16 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। चार चरणों में प्रदेश में पंचायती राज व शहरी निकाय का चुनाव होना है, जिसमें एक ही पोलिंग पार्टी आगे भी सेवाएं देती है। इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने कर ली है। बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने इसकी डिमांड स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है।

एक पोलिंग पार्टी में एक प्रिजाइडिंग अफसर के अलावा तीन निर्वाचन अधिकारी रहते हैं, वहीं दो सुरक्षा कर्मी के साथ अब दो स्वास्थ्य कर्मी होंगे। इसके साथ एसओपी भी बना ली गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने मंजूर कर लिया है। इसमें दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के अलावा दूसरी जो हिदायतें केंद्र सरकार ने दे रखी हैं, को शामिल किया गया है। प्रदेश में 2740 पंचायतों की वोटर लिस्ट अब तक तैयार कर ली गई है। अब नौ नवंबर तक 875 और पंचायतों को अपनी मतदाता सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। शेड्यूल के अनुसार यह आखिरी तारीख होगी, जिसके बाद मतदाता सूचियों को छापने के लिए भेज दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News