Mausam ki jankari: हिमाचल में 12 घंटों से भारी बारिश, मंडी जिले में चट्टान खिसकने से बंद रहा हाईवे
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर 13 जूलाई तक बरपेगा लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में बीते 12 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक लौट आई है। शिमला सहित प्रदेश के तमाम इलाके बारिश से सराबोर हैं।;
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर 13 जूलाई तक बरपेगा लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में बीते 12 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक लौट आई है। शिमला सहित प्रदेश के तमाम इलाके बारिश से सराबोर हैं। मंगलवार शाम से सूबे में बारिश हो रही है। ऐसे में अब बारिश से लैंडस्लाइड की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने बुधवार को साढ़े नौ बजे से अगले 3 घंटों के लिए 9 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लु, मंडी, चम्बा और कांगड़ा के लिए चेतावनी दी है। इन इलाकों में 12बजे तक बारिश होगी।
हिमाचल में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 82 एमएम बारिश सोलन जिले में हुई है। इसके बाद 54 एमएम बारिश शिमला के जुब्बड़हटी में हुई है। चंबा के डलहौजी में 48 एमएम बारिश दर्ज की गई है। नाहन में 40 एमएम और शिमला में 22 एमएम पानी बरसा है। मंडी में करीब 15 एमएम रेनफ़ॉल हुआ है।
पिछले 12 घंटों से सूबे में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की संभावना जताई गई है। शिमला और सोलन के अलावा साथ लगते इलाकों में लैंडस्लाइड होने की संभावना है और लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, भारी बारिश के कारण जोगेंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर बंद रहा। बसाई के चीहर के पास बड़ी चट्टान गिरने से यातायात पांच घंटे तक ठप रहा। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर भी करीब दो घंटे जाम में फंसे रहे। सुबह करीब 6 बजे से करीब 11 बजे तक हाईवे बंद रहा।