शिमला में रिश्तों को किया तार-तार: 6 साल की मासूस से पिता ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में छह साल की बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है।यह आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मासूम के पिता पर ही हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2020-08-09 07:31 GMT

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में छह साल की बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है।यह आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मासूम के पिता पर ही हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकार के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रामपुर तहसील में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। झाकड़ी क्षेत्र में पिता पर अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि पिता कई दिन तक मासूम से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ओमापति जम्वाल ने इसकी पुष्टि की। आरोपी की उम्र मात्र 23 साल है और उसके तीन बच्चे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, उसकी पत्नी मायके में रहती है। मासूम अपने पिता के साथ रहती है। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से इस दरंदगी का पता चला था। उसके बाद डीएसपी रामपुर, अभिमन्यू वर्मा ने छानबीन की। एक टीम बनाई, जिसमें लेडी कॉन्सटेबल के अलावा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य को शामिल किया। टीम पीड़िता के घर पहुंची और बच्ची से बातचीत की। पीड़िता ने टीम को आपबीती सुनाई। तथ्यों को वैरिफाई करने के बाद रात को खनेरी अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया गया। कमेटी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News