हिमाचल: सिरमौर का बेटा अरुणाचल प्रदेश में शहीद, घरवालों का रो-रो कर हुआ बुराहाल
हिमाचल प्रदेश को यू ही वीरों की भूमि नहीं कहा जाता है। शहादत में मामले में भारतीय सेना कभी पिछे नहीं रही है। प्रदेश के सिरमौर जिले क राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा में प्राणों की आहूति दी है।;
हिमाचल प्रदेश को यू ही वीरों की भूमि नहीं कहा जाता है। शहादत के मामले में भारतीय सेना कभी पिछे नहीं रही है। प्रदेश के सिरमौर जिले क राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा में प्राणों की आहूति दी है। जब से परिवार को इसकी सुचना मिली है। तब से परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। अंचित कुमार अपने घर में अकेले थे।
पिता को अंचित कुमार की शहादत पर गर्व महसूस हो रहा है। जानाकरी के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। अंचित कुमार अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑपरेशन में वे शहीद हो गए। घर पर माता-पिता के अलावा दादा कृष्ण दत्त शर्मा व दादी शारदा देवी की आंखें नम हैं तो पोते की शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।
माता-पिता का अंचित इकलौता बेटा था
पिता राजेश व मां सुनीता के साथ-साथ दादा-दादी से 24 अक्तूबर को वापस डयूटी पर लौटते वक्त जल्द घर आने का वादा कर गया था। छोटी बहन नीतिका को भाई की शहादत की सूचना मिलने के बाद गहरा झटका लगा है। माता-पिता का अंचित इकलौता बेटा था। दूसरी संतान के रूप में बेटी है। हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के अंचित की अचानक ही शहादत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। साथ ही इलाके में शोक की लहर है।
अंचित कुमार के ताया सुदेश शर्मा ने फोन पर बताया कि अचानक ही मिली जानकारी के बाद घर पर माहौल गमगीन है। उन्होंने कहा कि परिवार को बीती रात ही जानकारी मिल गई थी। सुबह उनकी भी सैन्य अधिकारी से फोन पर बात हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने शोक संलिप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। सैनिक वैलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने सैन्य जवान के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बारे अधिकारिक सूचना प्राप्त हो गई है।