HRTC ने बंद किए 222 रूट्स, जानें इसके पीछे की वजह
हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) ने शनिवार को 222 रूटों पर बस सेवा (Bus Service) बंद कर दी है। आपको बता दें कि इन मार्गों पर सवारियां की संख्या ना के बराबर थी इसलिए एचआरटीसी (HRTC) ने यह फैसला लिया।;
हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) ने शनिवार को 222 रूटों पर बस सेवा (Bus Service) बंद कर दी है। आपको बता दें कि इन मार्गों पर सवारियां की संख्या ना के बराबर थी इसलिए एचआरटीसी (HRTC) ने यह फैसला लिया। आपको बता दें कि इसमें लोकल 195 और 27 लांग रूट (Long Route) शामिल हैं। रविवार को भी परिवहन निगम कम रूटों पर बसें भेजेगा। बीते शुक्रवार की बात करे तो निगम ने 1639 रूटों पर बसें चलाई थीं। शनिवार को 1417 रूट पर सेवाएं दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवहन निगम का मानना है कि शनिवार और रविवार में बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं। इस कारण सवारियां नहीं मिलती हैं। हालांकि, परिवहन निगम ने दावा किया है कि शनिवार को बसों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। परिवहन निगम इस समय एक हजार के करीब बसें रूटों पर चला रहा है।