दीपावली पर हिमाचल पथ परिवहन निगम चलाएगा एक्स्ट्रा बसें, यात्रियों को करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

दीपावली के त्यौहार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) कल से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें (special buses) चलाना शुरू कर देगा। यह बसें तीन नवंबर तक चलेंगी।;

Update: 2021-11-01 15:08 GMT

दीपावली के त्यौहार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) कल से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें (special buses) चलाना शुरू कर देगा। यह बसें तीन नवंबर तक चलेंगी। अभी एचआरटीसी (HRTC) ने 212 बसें चलाने का फैसला लिया गया है, सवारियां ज्यादा होने पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। निगम प्रबंधन की ओर से इसका शेड्यूल तैयार किया गया है। दीपावली के दिन चार नवंबर को भी एचआरटीसी ऑन डिमांड बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजेगा। निगम प्रबंधन ने दीपावली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपावली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा। बसों में सीट के मुताबिक ही सवारियों को बैठना होगा। बसों के भीतर सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम ने चालक परिचालकों को निर्देश दिए है कि वह बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हो, उसे बस में बैठने के लिए मना करें। सवारियों को कोविड गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।

दिल्ली से हिमाचल के लिए चलेंगी ये बसें

हमीरपुर से कल 5 और तीन नवंबर को 6 बसें चलेंगी। वहीं ऊना जिले से २ नवंबर के ४ और तीन को ६ बसें चलाई जाएंगी। बिलासपुर से दो नवंबर को ३ और तीन नवंबर को 4 बसें चलेंगी। वहीं कुल्लू के लिए एक और तीन नवंबर को भी एक ही बस चलेगी, इनसे अलग कुल्लू के लिए दो वाल्वों बसें भी चलेंगी। वहीं बद्दी से मनाली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, और ऊना के लिए दो नवंबर को आठ बसें और तीन नवंबर को 20 बसें चलाई जाएंगी।

Tags:    

Similar News