हिमाचल में 14 फरवरी से सेना की खुली भर्ती, इन जिलों के युवा ले सकते हैं हिस्सा
हिमाचल प्रदेश में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। प्रदेश के इन पांच जिलों के युवाओं की खुली भर्ती होने जा रही है। प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में 14 फरवरी से सेनी की भर्ती होने जा रही है।;
हिमाचल प्रदेश में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। प्रदेश के इन पांच जिलों के युवाओं की खुली भर्ती होने जा रही है। प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में 14 फरवरी से सेनी की भर्ती होने जा रही है। कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। पालमपुर और मंडी सेना भर्ती कार्यालय के माध्यम से संयुक्त रूप से यह भर्ती करवाई जाएगी, जोकि कृषि विवि पालमपुर के मैदान में 14 फरवरी से 12 मार्च तक भर्ती होगी।
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से 14 से 28 फरवरी तक कांगड़ा और चंबा के लिए सोल्जर (सामान्य ड्यूटी) और सोल्जर (लिपिक एसकेटी) वर्गों के लिए भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से 1 से 12 मार्च तक मंडी, कुल्लु और लाहौल-स्पीति के युवाओं को भर्ती होने का मौका मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
दरअसल, भारतीय थल सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, एविएशन, सैनिक तकनीकी, गोला बारूद परीक्षक और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहयोगी पदों की भर्ती 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर 2020 तक होनी थी। लेकिन कोविड-19 के चलते यह भर्ती कुछ महीनों के लिए टालनी पड़ी थी। भर्ती रैली में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने 20 सितंबर 2020 तक पंजीकरण करवाया था। एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2021 से बाद डाउनलोड किया जा सकता है।