कंगना रनौत विवाद: भाजपा ने अभद्र टिप्पणी पर संजय राउत के खिलाफ शिमला पुलिस से की शिकायत

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश भाजपा ने एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।;

Update: 2020-09-13 09:22 GMT

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश भाजपा ने एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। शनिवार को भाजपा नेत्री पायल वैद्य और भाजपा आईटी सेल के संयोजक चेतन बरागटा ने एसपी शिमला मोहित चावला को दस्तावेज सौंपकर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।

भाजपा नेता ने शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कहा कि इन दिनों मुंबई में चल रहे विवाद को लेकर संजय राउत ने जो अभद्र भाषा का प्रयोग प्रदेश की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ किया है उस पर एफआईआर दर्ज हो।

उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता ने कंगना रनौत के खिलाफ हरामखोर जैसे अभद्र शब्द का प्रयोग किया है जिसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है और साथ ही संजय राउत और शिवसेना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुंबई में एक हिमाचल की बेटी के खिलाफ पूरी सरकार और शिवसेना काम कर रही है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के काले कारनामों के खिलाफ आज पूरा देश खड़ा हुआ है जो एक दिन बेनकाब होकर रहेगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग को गुरुवार को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के उत्पीड़न का मुद्दा उचित प्राधिकारियों के समक्ष उठाए। शिवसेना के नियंत्रण वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका 33 वर्षीय एक्ट्रेस के मुंबई स्थित बंगले में हुए कथित अवैध बदलावों को तोड़ दिया है। एनसीडब्ल्यू को लिखे पत्र में प्रदेश महिला आयोग के सदस्य सचिव संदीप नेगी ने कहा कि उन्होंने बीएमसी, मुंबई पुलिस और राजनीतिक नेताओं द्वारा रनौत के उत्पीड़न की घटनाओं पर मीडिया में आई खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है।

Tags:    

Similar News