नाबालिग लड़की ने मंगेतर पर दर्ज कराया रेप का मामला, सगाई के बाद जबरन बनाए थे शारीरिक संबंध
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सुंदरनगर में हुए गैंगरेप (Gang Rape) को अभी लोग भूले नहीं थे कि मंडी जिले से एक नाबालिग (Minor) के साथ रेप का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि किशोरी के मंगेतर (Fiancee) पर ही दुष्कर्म (Rape) का आरोप है।;
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सुंदरनगर में हुए गैंगरेप (Gang Rape) को अभी लोग भूले नहीं थे कि मंडी जिले से एक नाबालिग (Minor) के साथ रेप का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि किशोरी के मंगेतर (Fiancee) पर ही दुष्कर्म (Rape) का आरोप है। किशोरी गर्भवती है और पुलिस ने प़ॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। 11 फरवरी को वह अपनी मां के साथ इलाज के लिए मंडी अस्पताल गई। वहां डॉक्टर ने चैकअप के दौरान पाया कि वह गर्भवती है। नाबालिग लड़की ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
एक साल पहले हुई थी सगाई
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी के साथ करीब एक साल पहले उसकी सगाई हुई थी। मंगेतर का घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाए गए। मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेजा है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
अपने ही मंगेतर पर है आरोप
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले मे रिवालसर के बल्ह क्षेत्र की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। आरोप में क्षेत्र के एक 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है। महिला थाना मंडी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।