Mausam ki jankari: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 16 को होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल
हिमाचल प्रदेश में 19 जुलाई तक बारिश होगी। राज्य के शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर और डलहौजी में 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।;
हिमाचल प्रदेश में 19 जुलाई तक बारिश होगी। राज्य के शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर और डलहौजी में 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 15 जुलाई तक कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी, जबकि राज्य में 16 जुलाई से मानसून रफ्तार पकड़ लेगा। इसके बाद अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। भुंतर, ऊना के तापमान में दो डिग्री का उछाल आया है। कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के तापमान में रविवार के मुकाबले कोई उछाल नहीं आया है। इसके अलावा राज्य के अनेक स्थानों के तापमान में बढ़ोतरी आई है। तापमान में उछाल आने के बाद मैदानी इलाकों मे साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।