Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 7 मार्च से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मौसम विभाग ने 7 मार्च से बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नौ मार्च से राज्य में मौसम (Himachal Pradesh Weather) साफ रहेगा। बता दें कि प्रदेश में एक साथ अधिक गर्मी होने के कारण ऐसा हुआ है।;
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मौसम विभाग ने 7 मार्च से बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नौ मार्च से राज्य में मौसम (Himachal Pradesh Weather) साफ रहेगा। बता दें कि प्रदेश में एक साथ अधिक गर्मी होने के कारण ऐसा हुआ है। वहीं मौसम के साफ रहने से गर्मी भी बढ़ी है। दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
आपको बता दें कि राज्य में रात और सुबह के समय ठंड पड़ रही है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान केलांग (Keylong) में माइनस 3.1 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री ज्यादा है। अगर इसी तरह मौसम साफ रहा तो आने वाले दिनों में हिमाचल में गर्मी और बढ़ेगी।
प्रदेश में यह है तापमान की स्थिति
आपको बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में दिल्ली से अधिक तापमान है। इन सभी का तापमान (Temperature) 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि पांवटा साहिब का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बारिश नहीं होने से फसलों को भी खासा नुकसान हो रहा है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) का कहना है कि छह और सात मार्च को राज्य में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) होगी, जबकि आठ मार्च को भी मौसम (Weather) खराब रहेगा। नौ मार्च से राज्य में दोबारा से मौसम (Mausam) साफ रहेगा। प्रदेश् में बारिश होने से फसलों में हो रहे नुकसान की भरपाई हो सकती है।