Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश, 29 जनवरी तक रहेगी बूंदाबांदी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हुई है। एक किसान ने बताया कि अभी हाल में मौसम साफ था दिन में धूप निकल रही थी, लेकिन अब बादल आ गए हैं और ठंड बढ़ गई है।;

Update: 2021-01-24 09:50 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हुई है। एक किसान ने बताया कि अभी हाल में मौसम साफ था दिन में धूप निकल रही थी, लेकिन अब बादल आ गए हैं और ठंड बढ़ गई है।


मौसम विभाग (IMD) के अनुसार हिमाचल के मैदानी व मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई थी। बारिश और बर्फबारी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरने से ठंड से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 29 जनवरी तक बारिश अनुमान है। बारिश ने पर्यटन स्थल धर्मशाला में भी ठंड बढ़ा दी है।


प्रदेश के किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। बारिश के होने से किसानों के चहरे पर खुशी है। वहीं बारिश से अब फसलों को राहत मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के सहारे ही फसलें पलती हैं। वहीं जनजातीय ज़िले लाहुल- स्पीति के समूचे क्षेत्र में बीती रात भारी बर्फबारी होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। लाहुल में आवाजाही ठप हो गई है।


 

Tags:    

Similar News