Mausam Ki Jankari: हिमाचल में रात से रुक-रुक कर बारिश जारी, पर्यटक फुल मस्ती मूड में दिखे

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह बारिश हुई है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात से रूक-रूक कर बारिश जारी है। वहीं शिमला, मनाली, समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे पर यातायात ठप हो गए हैं।;

Update: 2021-02-04 04:32 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह बारिश हुई है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात से रूक-रूक कर बारिश जारी है। वहीं शिमला, मनाली, समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे पर यातायात ठप हो गए हैं। प्रदेश के शिमला-नारकंडा-रामपुर हाईवे बर्फबारी के चलते बाधित है। इसके अलावा, चौपाल एरिया में खड़की और देहा सड़कमार्ग बाधित है। यहां पर दो से चार इंच तक बर्फ गिरी है। वहीं, औट-लूहरी-आनी हाईवे 305 भी जलोड़ी जोत पर भारी हिमपात के चलते बंद है। मनाली नेशनल हाईवे भी मनाली के नेहरू कुंड से आगे बंद हैं। करीब 100 से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। लाहौल घाटी पूरी तरह से बर्फ ने अपनी चपेट में ले ली है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में पांच फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की होगी। इसके बाद मौसम खुलेगा और पारा बढ़ेगा। बुधवार को भी प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई, जिसके चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं आज प्रदेश की राजधानी शिमला में भी हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं कुफरी, नारकंडा समेत ऊपरी शिमला के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। राजधानी में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई और हल्की बर्फ भी गिरी। बर्फ के फाहे गिरने से रिज मैदान पर पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी।

पर्यटक कर रहे हैं फुस मस्ती

देवभूमि में पहुंचे हुए पर्यटक बारिश और बर्फबारी में फुल मस्ती कर रहे हैं। राजधानी शिमला, कुफरी और नारकंडा सहित प्रदेश में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। प्रदेश में बारिश होने से ठंड भी कुछ कम हुई है। जिससे पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिल रही है।

इन इलाकों में हो सकती है ओलावृष्टि

हिमाचल मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि आगामी 48 घंटों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में अंधड़े, बिजली गरजने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 5 फरवरी को केवल ऊंचाई वाले इलाकों में ही बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। अत्यधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से यातायात और बिजली-पानी की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

Tags:    

Similar News