Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर, चंद्राभागा नदी जमी, जानें अपने शहर का हाल
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से कड़ाके के ठंड पड़ रही है। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद भी भारी ठंड जारी है। आलम यह है कि कई स्थानों पर नदी नाले जम गए हैं।;
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से कड़ाके के ठंड पड़ रही है। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद भी भारी ठंड जारी है। आलम यह है कि कई स्थानों पर नदी नाले जम गए हैं। लाहौल में अधिकतम तापमान माइनस चार डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। राज्य में लाहौल स्पीति में हालास सबसे अधिक खराब हैं। यहां न्यूनतम तापमान माइनस दस डिग्री तक लुढ़क गया है। ऐसे में अब चंद्र भागा नदी कई स्थानों पर जम गई है। ख़ंजर, शकटों और उरगोस में तो हालात और भी खराब हैं।
प्रदेश में कई जगह नदी, नाले और झील जम चुके हैं। सलपट पुल के पास नदी जम चुकी है। यहां पानी में बर्फ की सिल्लियां देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा लाहौल में कई छोटे बड़े नाले और झरने जमने लगे हैं। हिमाचल में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले, शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर धूप खिली रही, लेकिन न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फ पिघलने से काफी ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग की ओर से येलो धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लेह हाईवे पर केलांग तक ट्रैफिक सामान्य है. हालांकि,पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह 11 बजे से 4 बजे तक ही इस मार्ग पर आवाजाही करें, क्योंकि बर्फ पिघलने से पानी सड़क पर जम रहा है। सूबे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
शहरों का तापमान
केलांग में सबसे कम तापमान -10.0°c पारा दर्ज हुआ है। ऊना में जीरो डिग्री, कल्पा में तापमान -4.4°c, डलहौजी में 3.4°c और सोलन में -1.2°c दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6°c, सुंदरनगर में -2.2°c , भुंतर में -1.4°c, धर्मशाला में 2.2°c , ऊना में 2°c, पालमपुर में 0.1°c , कांगड़ा में -0.2°c, मंडी में 1.0°c, चंबा में 2.2°c, हमीरपुर में 2.2°c, नाहन में 6.7°c और बिलासपुर में 2.5°c दर्ज हुआ।