Mausam Ki Jankari: ठंड से कांपी देवभूमि, प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश की जनता को रातों के साथ साथ सुबह व शाम के समय भी कड़ाके ठंड का सामना करना पड़ रहा है।;
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश की जनता को रातों के साथ साथ सुबह व शाम के समय भी कड़ाके ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कल्पा, मनाली और केलॉग में न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। भुंतर, पालमपुर और सोलन का न्यूनतम तापमान भी लुढ़क कर शून्य डिग्री में पहुंच गया है। तापमान में लगातार गिरावट आने से लोगों को रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 20 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से राज्य के कुछ क्षेत्रों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान ऊना में तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आई है। नाहन में दो डिग्री तक पारा लुढ़का है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर और डलहौजी में भी पारा गिरा है। राज्य के अन्य क्षेत्रों के तापमान में रविवार के मुकाबले एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आंकी गई है। प्रदेश के केलांग का अधिकतम तापमान अभी भी माइनस डिग्री में चल रहा है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहा है, मगर ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में 20 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिले रहने की संभावना जताई जा रही है, मगर ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।