Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दो दिनों में पदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि आज मैदानी जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का अनुमान है।;

Update: 2021-02-02 06:50 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दो दिनों में पदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि आज मैदानी जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं बाकी जिलों में बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तीन और चार फरवरी को आंधी और बिजली गरजने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। छह और सात फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इससे पहले, सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, शिमला में धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं भी चलने से कंपकंपी नहीं गई। शिमला शुष्क ठंड है।

इन जिलों में होगी बर्फबारी

प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लाहौल में हिस्खलन का खतरा बना हुआ है। सासे संस्थान ने मंगलवार को अटल टनल एरिया से लाहौल-स्पीति के सिस्सू तक हिमस्खलन की संभावना है। ऐसे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पहाड़ों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस ने भी इस संबंध में सूचना जारी की है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि सासे ने अटल टनल रोहतांग के एरिया से लेकर लाहौल के सिस्सू तक हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

Tags:    

Similar News