Mausam Ki Jankari: सावधान! प्रदेश में 4 अप्रैल को शिमला सहित इन जगहों पर बिगड़ेगा मौसम
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोगों को अब दिन में पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 4 अप्रैल को मौसम के बिगड़ने की संभावना (Chance) जताई गई है।;
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोगों को अब दिन में पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 4 अप्रैल को मौसम के बिगड़ने की संभावना (Chance) जताई गई है। जिससे किसानों की गेहुं की फसल में बारिश (rain) से नुकसान हो सकता है। बता दें कि प्रदेश में मैदानी इलाकों में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का कार्य चल रहा है।
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है, जबकि प्रदेश में चार अप्रैल से मौसम फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में चार से छह अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहर का प्रवाह शुरू हो गया। ठंडी हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है।
सोलन में सबसे ज्यादा पांच डिग्री तक पारा गिरा है। इसके अलावा शिमला में चार, ऊना, नाहन में तीन डिग्री, सुंदरनगर में दो, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला और हमीरपुर में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है, मगर प्रदेश में मैदानी इलाकों में अभी भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। उधर, मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि प्रदेश में चार अप्रैल से गर्जन के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है।