Mausam Ki Jankari: हिमाचल में पांच दिन साफ रहेगा मौसम, बर्फ पिघलने के बाद रास्ते खुले
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बर्फबारी (Snowfall) के बाद जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। लेकिन अब स्थानीय लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आई है। प्रदेश में अब 11 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। सड़कों पर बिछी बर्फ पिघल चुकी है।;
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बर्फबारी (Snowfall) के बाद जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। लेकिन अब स्थानीय लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आई है। प्रदेश में अब 11 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। सड़कों पर बिछी बर्फ पिघल चुकी है। वहीं सड़कों पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।हालांकि, बर्फ पिघलने के बाद अब जमने से फिसलन बड़ी है और गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। राहत की बात है कि अगले पांच दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को भी प्रदेशभर में धूप खिली है। इससे पहले पांच फरवरी को भी मौसम साफ रहा था। अब 11 फरवरी तक सूबे में धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ौतरी होगी।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में में रिकॉर्ड 57 सेंटीमीटर बर्फबारी दो दिन में हुई थी। इस दौरान 13 साल का रिकॉर्ड टूटा था। साल 2007 में शिमला में एक दिन में 54 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। ताजा हिमपात से शिमला में आधे शहर की बत्ती गुल गई थी। जो कि अब धीरे-धीरे बहाल हो गई है। वहीं, शहर में सभी सड़कें बंद थी, जो अब खोल दी गई हैं। पर्यटकों ने भी बर्फबारी का फुल आनंद लिया था।
शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी के अनुसार, जिला की मुख्य सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। खडापत्थर, खिड़की, नारकंडा मार्गों को भी बहाल किया गया है। शिमला-फागू सड़क की बहाली हुई है। विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। ताकि सभी इलाकों में बिजली पहुंचाई जा सके।