Mausam Ki jankari: प्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी

Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी (Rain and snow) की संभावना हैं। आज आसमान में बादल (cloud) छाए हुए हैं। अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है।;

Update: 2021-05-06 07:01 GMT

Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी (Rain and snow) की संभावना हैं। आज आसमान में बादल (cloud) छाए हुए हैं। अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। हालांकि प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी है। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए दोबारा चेतावनी जारी की है। 11 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल्लू और लाहौल में मौसम तीसरे दिन भी खराब रहा। बुधवार को रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हो गया। बता दें कि बीते तीन दिनों से हिमाचल में रोजाना दोपहर बाद बारिश हो रही थी, लेकिन बुधवार को धूप और बादलों का खेल जारी रहा।

लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार, लेह-मनाली राजमार्ग बर्फबारी के कारण केलांग के आगे सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग 03 पर वाहनों को केवल केलांग तक आने-जाने की अनुमति है। यहां बारलाचा पास के पास काफी बर्फबारी हुई है।

ऊना जिला रहा सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 32.6, कांगड़ा 31.1, नाहन 31.7, मंडी 30.4, सुंदरनगर 30.7, भुंतर 28.9, सोलन 28.0, चंबा 25.8, धर्मशाला 24.6, शिमला 23.2, मनाली 20.0, डलहौजी 17.0, कल्पा 18.7 और केलांग में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News