Mausam Ki Jankari: प्रदेश में दो दिन झमाझम बारिश की संभावना, इन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी (Alert Issued) किया है। कल यानी रविवार से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम (Mausam) बदलेगा।;

Update: 2021-09-18 06:43 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी (Alert Issued) किया है। कल यानी रविवार से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम (Mausam) बदलेगा। मौसम विभागr (Weather Department) ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 19 से 21 सिंतबर तक में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में 23 सितंबर तक बारिश का दौर चलता रहेगा। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाईजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग की ओर जारी एडवाईजरी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं नदी, नालों व पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले दिनों मानसून गतिविधियों कमजोर थीं, जो अब गति पकड़ेंगी और फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

यहां हुई इतनी बारिश

प्रदेश में मानसून सीजन में बादल खुब बरसे हैं लेकिन अब भी कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर बारिश की अभी भी कमी रह गई है। आपको बता दें कि मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों को छोड़कर शेष नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 13 जून से 17 सितंबर तक कुल्लू में सबसे अधिक सामान्य से 39 फीसदी, मंडी में 7 और शिमला में एक फीसदी अधिक बारिश हुई है।

वहीं लाहौल-स्पीति जिले की बात करें तो यहां पर सबसे कम 68 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं बिलासपुर जिले में 14, चंबा जिले में 43, हमीरपुर जिले में 6, कांगड़ा जिले में 9, किन्नौर जिले में 6, सिरमौर जिले में 24, सोलन जिले में 19 और ऊना जिले में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सूबे में इस अवधि के दौरान कुल 621 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 724 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है।

आने जिले का तापमान

प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक बारिश के चलते राज्य में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरा है। शुक्रवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 30.8, सुंदरनगर में 30.5, भुंतर में 30.6, सोलन जले में 30.2, बिलासपुर जिले में 30.0, कांगड़ा जिले में 29.4, चंबा जिले में 28.8, धर्मशाला में 27.8, केलांग में 23.6, शिमला जिले 22.9, कल्पा में 22.5 और डलहौजी में 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Tags:    

Similar News