Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बदला मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम (Himachal Pradesh weathr) ने करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई हैं। वहीं कई स्थानों पर आंधी भी चली है। कांगड़ा जिले (Kangra District) की बात करें तो यहां भी आसमान में बादल (cloud) छाए हुए हैं।;

Update: 2021-03-12 06:15 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम (Himachal Pradesh weathr) ने करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई हैं। वहीं कई स्थानों पर आंधी भी चली है। कांगड़ा जिले (Kangra District) की बात करें तो यहां भी आसमान में बादल (cloud) छाए हुए हैं। जानकारों की मानें तो धर्मशाला में बारिश हो रही है। वहीं धौलाधार की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी (Snowfall) हुई है। मैदानी इलाकों में तेज आंधी चलने से कई पेड़ के टुटने की खबर है। वहीं हिमाचल में मौसम (Weather) को देखते हुए दो दिनों के लिए यलो अलर्ट (Alert) जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले गुरुवार को रोहतांग सहित पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई थी। धूप खिलने से गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 15 से 17 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

आपको बता दें कि प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद ही रखा है। ऐसे में पर्यटक लगातार दूसरे दिन अटल टनल रोहतांग का दीदार नहीं कर सके। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, सोलन-सुंदरनगर 29.8, कांगड़ा 29.5, नाहन 28.8, चंबा 25.6, भुंतर 25.4, शिमला 20.8, धर्मशाला 20.6, कल्पा 15.3, डलहौजी 13.5 और केलांग में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4, कल्पा 0.3, मनाली 1.6, कुफरी 5.2, भुंतर 5.4, डलहौजी 7.3, चंबा 8.7, सुंदरनगर 8.8, सोलन 8.5, मंडी 9.0, शिमला 10.0, ऊना 10.4 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Tags:    

Similar News