Mausam Ki Jankari: हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बीते कुछ दिन से पड़ रही गर्मी (Summers) से लोग झुलसाने लगे हैं। आलम यह है कि पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है।;

Update: 2021-05-27 07:27 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बीते कुछ दिन से पड़ रही गर्मी (Summers) से लोग झुलसाने लगे हैं। आलम यह है कि पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि दो दिन बाद हिमाचल में बारिश (Rain) के आसार बने हैं। सूबे के मैदानी व निचले भागों में 29 मई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में इलाकों मे चिलचिलाती धूप खिली है।

मौसम विज्ञान (IMD) केंद्र शिमला के अनुसार, इन क्षेत्रों में 30 व 31 मई को बारिश-अंधड़ के आसार हैं। वहीं 29 मई से 1 जून तक प्रदेश के मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश-अंधड़ व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य ही दर्ज किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में धूप खिलने से पारा भी बढ़ा है। गर्मी ने लोगों को झुलसान शुरू कर दिया। बुधवार को ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला 26.7, सुंदरनगर 34.9, भुंतर 32.7, कल्पा 23.3, धर्मशाला 28.6, ऊना 40.7, नाहन 35.0, सोलन 32.2, बिलासपुर 39.3, हमीरपुर 38.2, चंबा 34.2, डलहौजी 21.8 और केलांग 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल्पा का न्यूनतम तापमान 7.2, शिमला 15.8, सुंदरनगर 14.1, भुंतर 12.0, धर्मशाला 15.6, ऊना 19.4, नाहन 20.4, केलांग 5.0, पालमपुर 17.5, सोलन 13.0, मनाली 10.0, कांगड़ा 17.6, मंडी 13.1, बिलासपुर 20.0, मिीरपुर 19.2, चंबा 13.7, डलहौजी 15.7 और कुफरी 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News