Mausam Ki Jankari: हिमाचल में रात से हो रही है झमाझम बारिश, आने वाले 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है। बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश की वजह से भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।;
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है। बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश की वजह से भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत रास्ते बंद होने की वजह से हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश में आने वाले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। आज सुबह से ही मंडी और शिमला जिले के इलाकों में बारिश हुई है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मंडी जिले में सात मील के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया है। हाईवे से मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं चंबा जिले में एक शख्स अचानक आए तेज पानी में बह गया है। तेज पानी में बहे एक शख्स का शव मिला है। खराब मौसम के चलते बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वो तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली जा रहे थे। वहीं टीहरा संधोल मार्ग पर बारिश से एक पहाड़ी दरक गई। जिससे टीहरा से संधोल और संधोल से टीहरा की तरफ जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि खेड़ानाला के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल निर्माण का कार्य चलाया गया है जिससे पहाड़ियों की कटिंग के चलते यहां लगातार पहाड़ी दरक रही है और यहां सड़क बंद हो जाती है। हालत यह है कि लोगों को जान हथेली पर रखकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। वहीं लैंडस्लाइड के चलते रास्तों पर भी गाड़ियों की लम्बी लाइन लग जाती है। जिसकी वजह से पर्यटकों का भी परेशानी हो रही है।