Mausam Ki jankari: हिमाचल में झमाझम बारिश का दौर शुरू, अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी
Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Mausam Ki jankari) में मानसून के पहुंचने के बाद अब भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर शुरू हो गया है। बुधवार यानी आज सुबह चार बजे से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।;
Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Mausam Ki jankari) में मानसून के पहुंचने के बाद अब भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर शुरू हो गया है। बुधवार यानी आज सुबह चार बजे से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के तमाम इलाके बारिश (Rain) से सराबोर हैं। मंडी, शिमला, कुल्लू सहित तमाम जिलों में बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली है। हिमाचल (Himachal Pradesh) प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आपको बता दें कि हिमाचल में बुधवार की सुबह बारिश लेकर आई। बारिश की वजह से नदी नाले ऊफान पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धर्मशाला में बीते चौबीस घंटे में 56 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा, डलहौजी में 15 एमएम, कांगड़ा में 24 और शिमला में 7 एमएम पानी बरसा है। शिमला में बुधवार सुबह बारिश और धुंध पड़ी हुई है।
वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 18 से 20 जून तक मौसम साफ रहेगा। यहां 21 जून को मौसम खराब रहने की संभावना है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 जून तक बारिश के आसार हैं। 19 जून तक इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
राज्य में 13 दिन पहले ही मॉनसून पहुंच गया है। 13 जून को प्रदेश में मॉनूसन ने दस्तक दी है। इससे पहले अनुमान था कि 25 जून को मॉनसून की एंट्री होगी। अब सूबे में लगातार बारिश हो रही है और इससे गर्मी से राहत मिल रही है। ऊना में मंगलवार को 35 डिग्री पारा दर्ज हुआ है।