Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 25 जून को दस्तक देगा मानसून, केरल में 31 मई तक पहुंचने की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 25 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 31 मई को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने के आसार हैं।;

Update: 2021-05-15 09:55 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 25 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 31 मई को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने के आसार हैं। ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि 25 जून तक हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी। इसी तर्ज पर 10 से 15 जून के बीच प्रदेश में प्री मानसून दस्तक दे सकता है।

प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रोहतांग दर्रे की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ।  शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। वीरवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। 

20 मई तक मौसम खराब रहेगा मौसम

वहीं प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 20 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य के उक्त क्षेत्रों में अगामी छह दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, चंबा व डलहौजी में 18 मई को फिर से भारी बारिश व ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी 18 से 20 मई के दौरान गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News