Mausam ki Jankari: मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश, लाहौल स्पीति में बर्फबारी

Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम (Himachal pradesh weather) ने करवट ली है। राज्य के मैदानी इलाकों आज आंधी के साथ बारिश (Rain) हुई है। बात दें कि मौसम विभाग (IMD) ने पहले से ही इसकी जानकारी दे दी थी। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी है।;

Update: 2021-04-07 13:59 GMT

Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम (Himachal pradesh weather) ने करवट ली है। राज्य के मैदानी इलाकों आज आंधी के साथ बारिश (Rain) हुई है। बात दें कि मौसम विभाग (IMD) ने पहले से ही इसकी जानकारी दे दी थी। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी है। लाहौल (Lahaul) में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार, सिस्सु (Sissu) में बुधवार सुबह से भी बर्फ गिर रही है।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंबा और लाहौल-स्पीति को छोड़ सभी जिलों के कुछ इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान 30 से चालीस किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

यहां हुई बर्फबारी

बुधवार रात तक लाहौल स्पीति के काजा और लोसर में एक-एक फीट बर्फ गिरी है। कोकसर में बर्फबारी हो रही थी। लाहौल के सिस्सू में 2 इंच, दारचा में एक फीट और केलांग में 5 इंच बर्फ दर्ज हो चुकी थी। इसके अलावा, उदयपुर और तिंदी में बारिश हुई है। घाटी में लगातार दूसरे दिन से मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, आंधी चलने से बिलासपुर जिले के जुखाला में कई जगह पेड़ गिरने की भी सूचनाएं हैं।

बारिश से बागवानों में खुशी

राज्य में बारिश और बर्फबारी से किसान बागवान खुश हैं। जिला किन्नौर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिला किन्नौर में हो रही बारिश व ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से जिले के किसानों व बागवानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि यह बारिश किसानों और बागवानों के लिए अमृत का काम करेगी। सेब के लिए बर्फबारी का होना काफी अहम रहता है।

Tags:    

Similar News