Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 8 अप्रैल तक आंधी के साथ ओलावृष्टि करेगी परेशान, अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 5 और 6 अप्रैल को अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hail) का अनुमान जताया है।;

Update: 2021-04-02 11:55 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 5 और 6 अप्रैल को अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hail) का अनुमान जताया है। शिमला (Shimla), मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा शहर क्षेत्र, सोलन, सिरमौर (Sirmaur), ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। बता दें कि 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को सामान्य हवा माना जाता है। 20 से 30 किलोमीटर की गति वाली हवाओं को मध्यम गति की हवाएं कहा जाता है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार को तेज हवाएं या आंधी कहा जा सकता है। इसके उपर 40 से 50 किलोमीटर की गति को अंधड़ माना जाता है। इससे अधिक की गति वाली हवाओं को तूफान कहा जाता है। तूफान से पेड़ आदि भी उखड़ सकते हैं।

वहीं, हिमाचल में 4 से 8 अप्रैल तक मौसम (Weather) खराब रहने की संभावना है। बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने लगाया है। दूसरी तरफ विभिन्न शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पहले ऊना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक हो गया था। अब यह 31.0 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, बिलासपुर का अधिकतम तापमान ऊना (Una) से अधिक है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है।

Tags:    

Similar News