Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 26 से रौद्र रूप दिखा सकता है मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग ने 26 अगस्त से भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश के अधिकतर भागों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है।;
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग ने 26 अगस्त से भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश के अधिकतर भागों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह से राजधानी शिमला (Shimla) में धूप खिली रही, जो दोपहर होते होते बादलों में दफन हो गई। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज सुबह से बादल छाए रहे व कुछ स्थानों पर हल्दी बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कल यानी बुधवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। लेकिन 26 अगस्त से मौसम कड़ा रुख दिखा सकता है। गुरुवार से मौसम फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के अधिकतर भागों में बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है।
बता दें कि हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन (Landslide) व बाढ़ से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली व पानी की योजनाओं सहित लोक निर्माण विभाग (PWD) को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। अब फिर से 26 अगस्त से मानसून ज्यादा सक्रिय हो रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। सभी लोगों को भी एहतियात बरतते हुए सुरक्षित रहने का आह्वान किया है।
वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद सभी जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को नदी नालों की तरफ ना जाने की अपील की है। डीसी कांगड़ा (DC Kangra) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बरसात के मौसम में लोग नदी नालों के नजदीक न जाएं यह खतरनाक व जानलेवा हो सकता है। इस लिए सभी लोगों को पहले ही आगांह किया जा चुका है। उपमंडल स्तर के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने व लोगों को नदी नालों के नजदीक ना जाने देने के लिए कहा है।