Mausam Ki Jankari: हिमाचल में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, आने वाले 4 दिनों में बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी (Heat) से लोग परेशान हैं। बारिश (Rain) ना होने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।;

Update: 2021-07-07 15:24 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी (Heat) से लोग परेशान हैं। बारिश (Rain) ना होने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन में आज से चार दिन तक आंधी व बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी है। 8 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे प्रदेश में होगा, जिससे उमस भरी गर्मी के साथ किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बारिश होने की संभावना है। कुछ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसून सीजन में भी बारिश न होने से सेब के साथ खरीफ की फसलें और सब्जियां प्रभावित हुई हैं। इसके कारण सेब का आकार नहीं बढ़ा है और अब सेब को मंडियों में लाना पड़ रहा है। प्रदेश में धूप खिलने से दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। हिमाचल में बीते माह 19 फीसदी कम बारिश हुई है।

Tags:    

Similar News