Mausam Ki Jankari: हिमाचल में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, इस जिले में रहा सबसे ज्यादा तापमान

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himacha Pradesh) में गर्मी (Heat) से लोगों का बुराहाल है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मानसून (monsoon) भी कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।;

Update: 2021-07-06 07:12 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himacha Pradesh) में गर्मी (Heat) से लोगों का बुराहाल है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मानसून (monsoon) भी कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। फिलहाल आईएमडी ने 7 से 9 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। वहीं कई जिलों में आंधी चलने की भी संभावना है। आंधी और भारी बारिश के चलते प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल मौसम विभाग के अनुसार प्रदंश में सोमवार को जहां मौसम साफ रहा वहीं रविवार को प्रदेश में बादल छाए रहे। वहीं रविवार रात को धर्मशाला, सरकाघाट और पालमपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। इससे पहले सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफा रहा।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला है, जहां पर सामान्य से 9 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम हुई है। एक तरफ जहां बारिश ना होने से किसान परेशान हैं। बारिश ना होने से किसानों की मक्की फसल भी नहीं हो रही है। हालात यह है किसानों की मक्की की फसल भी सुखने की कगार पर है।

कांगड़ा दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान

कांगड़ा में अधिकतम तापमान 35.2, बिलासपुर 35.0, हमीरपुर 34.8, सुंदरनगर-भुंतर 33.6, चंबा 32.7, सोलन 32.5, नाहन 31.0, धर्मशाला 28.0, कल्पा 25.6, शिमला 25.5 और डलहौजी-केलांग में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Tags:    

Similar News