Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 8 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश की आशंका

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अब मानसून (Monsoon) हल्का पड़ने लगा है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में धूप खिली है। वहीं लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) में बादल छाए हुए हैं।;

Update: 2021-09-03 08:06 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अब मानसून (Monsoon) हल्का पड़ने लगा है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में धूप खिली है। वहीं लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) में बादल छाए हुए हैं। चोटियों पर हल्की बर्फ गिर रही है। वहीं मनाली में हल्के बादलों के बीच धूप खिली है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आठ सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आपको बता दें कि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि सुबह शाम ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश में आगामी 6 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है।

वहीं कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, मंडी, शिमला में भारी बारिश की चेतावनी (Warning) भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक मानसून के प्रदेश (State) से विदा होने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी शिमला (Shimla) में गुरूवार रात कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। वहीं यहां आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। शिमला शहर में रात को 8.4 और दिन में दो मिलीलीटर बारिश (Rain) दर्ज की गई। वहीं नाहन शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आठ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में चार दिन मानूसन धीमा पड़ेगा और 6 सितंबर के बाद फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी, जबकि कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा की जुलाई माह के मुकाबले अगस्त महीने में बारिश कम हुई है। हालांकि इस बार मानूसन में अच्छी बारिश हुई है, प्रदेश में 20 से 25 सितंबर तक मानसून विदा होने की संभावना जताई है।

Tags:    

Similar News