Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 16 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, अधिकतम तापमान में दर्ज की गई बढोतरी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश (Rain) का सिलसिला खत्म होने के बाद तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।;

Update: 2021-10-12 11:49 GMT

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश (Rain) का सिलसिला खत्म होने के बाद तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में आज राजधानी शिमला (Shimla) सहित अन्य भागों में मौसम साफ रहा। प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान साफ होने के कारण प्रदेश में तेज धूप निकल रही है। जिसकी वजह से तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है।

तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग (keylong) में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 33.5, सुंदरनगर में 32.9, कांगड़ा जिले में 32.2, हमीरपुर जिले में 31.6, चंबा जिले में 30.7, भुंतर में 30.3, सोलन जिले में 30.0, धर्मशाला में 26.2, शिमला जिले में 24.1, कल्पा में 21.3, और केलांग-डलहौजी में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सैलानियों के पहुंचने से कारोबारियों के चहरे पर खिली मुस्कान

मौसम के सामान्य होने पर प्रर्यटकों (Tourists) ने भी कुल्लू मनाली में दस्तक दे दी है। सैलानी रोहतांग दर्रा में ठंठी फिजाओं में लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक बर्फ देखने की चाह में रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass) पर भी जा रहे हैं। सैलानियों ने सिस्सू (Sissu) की कृत्रिम झील में वोटिंग की और वाटर फॉल सिस्सू को भी निहारा। नर्सरी के पापुलर पेड़ की पीली पत्तियों का नजारा भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लाहौल के जिस्पा में भी पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। दो महीने तक पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से मनाली सहित लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सूने थे। अब वीक एंड पर पर्यटकों की भीड़ लगने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौटने लगी है। 

Tags:    

Similar News