Mausam Ki Jankari: राज्य दो दिन अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में होगी बर्फबारी

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश में आने वाले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। यहीं नहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है।;

Update: 2021-10-15 08:37 GMT

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश में आने वाले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। यहीं नहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है। विभाग के अनुसार, 17 और 18 अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश (Heavy rain) और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आज धूप खिली हुई है। मौसम (Mausam) में परिवर्तन के चलते प्रदेश में सुबह और शाम को ठंड रहने लगी है।

विभाग की मानें तो प्रदेश में 16 से 18 अक्तूबर तक उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरूवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। हालांकि, रोहडू को राहड़ू चिड़गांव से जोड़ने वाला रास्ता लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया। रास्ता बंद होने से स्थानीस निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ते की बहाली के लिए विभाग की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही यह रास्ता साफ कर दिया जाएगा।

मौसम विभाग की मानें तो इस बार पिछले दो सप्ताह में बादल सामान्य से 46 प्रतिशत कम बरसे हैं। प्रदेश में एक अक्तूबर से 14 तक में आठ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस समय के दौरान सामान्य बारिश 14.9 मिलीमीटर रही। वहीं चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिले में जहां सामान्य बारिश हुई है। वहीं राज्य के कांगड़ा जिले में सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है। अब बारिश के अलर्ट के बीच धान की फसल को लेकर प्रदेश के किसानों की चिंताएं बढ़ा है। बारिश के अलर्ट के बीच किसानों की अपनी धान की फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है।

Tags:    

Similar News