By-Election: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, बढ़ती महंगाई को लेकर BJP पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जैसे-जैसे वोटिंग का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष में गहमा-गहमी बढ़ती जा रही है।;

Update: 2021-10-22 09:41 GMT

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जैसे-जैसे वोटिंग का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष में गहमा-गहमी बढ़ती जा रही है। मंडी लोकसभा क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Constituency) से उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह (Candidate Pratibha Singh) का कहना है कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार (Stare Government) को सबक सिखाने चाहिए। उन्होंने कहा की बढ़ती महंगाई से लोगों का बुराहाल है। यह बात उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कही। प्रतिभा सिंह ने गागल, नेरचौक, रिवालसर और लेदा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया लोगों से समर्थन मांगा।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय सीट पर इस वक्त देश भर की नजरें टिकी हुई हैं। देश यह देखना चाहता है कि बढ़ती महंगाई और झूठे आश्वासनों पर यहां की जनता क्या संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई कमरतोड़ बन चुकी है और शादी विवाह के लिए लोगों को सोने का छोटा सा टुकड़ा खरीदने के लिए भी लाखों रूपए खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रदेश में इतनी महंगाई हैं कि लोगों की कमर तोड़ रखी है। लोगों को अब इस महंगाई के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। तभी केंद्र और प्रदेश सरकार को सही सबक मिलेगा।

जन सभाओं को संबोधित करने के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही विकास के नाम पर वोट मांगा है, वहीं बीजेपी हर बार लोगों को गुमराह करके वोट बटोरती है। वहीं उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जो प्रदेश में विकास के कार्य किए हैं आज कांग्रेस पार्टी को उसके बदले में वोट देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में मौजूद नहीं हैं, लेकिन वो जहां भी हैं वहां से ये जरूर देख रहे हैं कि कौन उनके साथ आज भी खड़ा है। जनसभाओं को संबोधित करने के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता साथ में मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News