गर्मी से बचने के लिए शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, मौसम का लिया आनंद

राजधानी दिल्ली (Delhi) में इन दिनों गर्मी सितम ढ‍हा रही है। दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (National General Secretary Priyanka Vadra) शिमला (Shimla) पहुंच गई हैं।;

Update: 2021-06-10 09:20 GMT

राजधानी दिल्ली (Delhi) में इन दिनों गर्मी सितम ढ‍हा रही है। दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (National General Secretary Priyanka Vadra) शिमला (Shimla) पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा चंडीगढ़ (Chandigarh) से सड़क मार्ग होते हुए बुधवार शाम को शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचीं। शाम को प्रियंका ने मौसम और अपने आशियाने के आसपास सैर की। वहीं, पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और उनका बेटा मनजीत भी यहां उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले 10 मार्च 2020 को प्रियंका शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं। बताया जा रहा है कि इस बार वह एक सप्ताह तक यहां रुकेंगी। उनके साथ परिवार भी पहुंचा है। हालांकि, पति भी साथ हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईडी पुलिस और अन्य पुलिस के जवान प्रियंका के घर के आसपास तैनात किए गए हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं। छराबड़ा एक टूरिस्ट प्लेस है। प्रियंका के घर पर स्लेट मंडी का ही लगा है। इससे पहले, शैली पसंद न आने पर निर्माणाधीन मकान को तुड़वाया भी गया था।

Tags:    

Similar News