वाहन दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, स्कूलों में अब महीने में दो बार पढ़ाया जाएगा यातायात नियमों का पाठ

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब महीने में दो बार सरकारी स्कूलों बच्चों को यातायात नियमों के बारे में पढ़ाया जाएगा। हिमाचल परिवहन विभाग ने डाइट को सिलेबस तैयार करने का ड्राफ्ट भेज दिया है।;

Update: 2021-01-24 02:47 GMT

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब महीने में दो बार सरकारी स्कूलों बच्चों को यातायात नियमों के बारे में पढ़ाया जाएगा। हिमाचल परिवहन विभाग ने डाइट को सिलेबस तैयार करने का ड्राफ्ट भेज दिया है। हिमाचल में वाहन दुर्घटनाएं रोकने को यह व्यवस्था की जा रही है। परिवहन विभाग अध्यापकों को प्रशिक्षण देगा। इसके बाद शिक्षक विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएंगे। 

जानकारी के अनुसार इस पाठ्यक्रम की एक अलग से पुस्तक होगी। इससे बच्चों को पढ़ाने के साथ चित्रों के माध्यम से समझाया भी जाएगा। परिवहन निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को प्रस्ताव भेजा था। विभाग के इस प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद डाइट में पाठ्यक्रम को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

जैसे ही पाठ्यक्रम बनकर तैयार होगा इसके बाद स्कूलों में बच्चों को यह पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत स्कूल में 8 से 12वीं तक के बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। हर महीने माह दो कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Tags:    

Similar News