SSB जवान का बीमारी के चलते निधन, सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
जिला कांगड़ा के विधानसभा हलका फतेहपुर की पंचायत कुटबासी के सशस्त्र सेना बल एसएसबी में तैनात जवान की बीमारी के चलते मृत्यू हो गई। इसका शनिवार को फतेहपुर के हाड़ा स्थित अंतिम धाम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।;
जिला कांगड़ा के विधानसभा हलका फतेहपुर की पंचायत कुटबासी के सशस्त्र सेना बल एसएसबी में तैनात जवान की बीमारी के चलते मृत्यू हो गई। इसका शनिवार को फतेहपुर के हाड़ा स्थित अंतिम धाम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि कुटबासी के गांव बदवाड़ा के शहीद बाबू राम का भांजा बचपन से ही अपने मामा के घर अपनी मां के साथ रहता था, जिसकी यहीं शादी करवा दी गई। करीब 34 वर्षीय एसएसबी जवान रवि कुमार कुछ दिन से बीमार चल रहे थे, शुक्रवार रात को दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि मृतक जवान अपने पीछे मां, पत्नी रीनू व करीब आठ माह के बच्चे को छोड़ गया है। मृतक जवान की माता व पत्नी भी उनके साथ दिल्ली में ही थे।
जैसे ही शनिवार दोपहर बाद जवान की देह उसके गांव पहुंचाई गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान को सलामी देने सपड़ी से टीम पहुंची थी, जिन्होंने जवान की अंत्येष्टि के समय दुखद हृदय से सलामी दी। वहीं, जवान की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जवान को अंतिम सलाम किया। जवान की अंतिम यात्रा में जहां सशत्र सीमा बल से एसआई जीडी बृज पाल सहित सात जवान शामिल हुए, तो वहीं सलामी देने पहुंचे सपड़ी से करीब 20 जवानों ने सलाम किया। इसके साथ ही फतेहपुर प्रशासन से नायब तहसीलदार सुशील कुमार व एएसआई सरताज सिंह ने भी जवान को पुष्प अर्पित किए।