आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बोले- भाजपा द्वारा शहीदों का अपमान जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी
हिमाचल प्रदेश के शहीदों के परिवार से उनकी प्रतिमाओं को बदलने के एवज में लाख रुपए की मांग न केवल बेहद शर्मनाक है बल्कि जयराम ठाकुर सरकार की संवेदनहीनता को भी दर्शता है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कही।;
हिमाचल प्रदेश के शहीदों के परिवार से उनकी प्रतिमाओं को बदलने के एवज में लाख रुपए की मांग न केवल बेहद शर्मनाक है बल्कि जयराम ठाकुर सरकार की संवेदनहीनता को भी दर्शता है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कही।
प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने साथ ही ये एलान भी किया कि पार्टी के कार्यकर्ता 100-100 रुपए देंगे ताकि, वो रकम जयराम ठाकुर सरकार को शहीद स्मारकों को बदलने के लिए दी जा सके। उन्होंने कहा कि यहाँ बात पैसे की नही है बल्कि उस दिवालिया सोच की जो अपने शहीदों का सम्मान नही कर सकती।
उन्होंने आगे कहा कि एक जहां देश के प्रधानमंत्री सीमा पर जवानों पर मनोबल बढ़ा रहे, वही प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार वीर सैनिकों की शहादत का अपमान कर रही है। हिमाचल की वीर भूमि भाजपा सरकार के इस कृत्य को कभी माफ नही करेगी।
उन्होंने ठाकुर सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पेंशनर्स, टीचर्स, किसानों और अलग अलग विभागों को देने के पैसे नही है और अब शहीदों के लिए भी हाथ खड़े करने वाली सरकार उपचुनावों के नतीजे से कुछ नही सीखी है। चुनाव परिणाम बताने के लिए काफी है प्रदेश की जनता अब शहीदों का अपमान बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यकर्ताओं से मिले पैसे को मुख्यमंत्री को चेक या ड्राफ्ट द्वारा सौपा जाएगा।