सांसद सुरेश कश्यप ने कहा- भाजपा 6 साल के लिए निष्कासित कार्यकर्ताओं को वापिस नहीं लेगी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (MP Suresh Kashyap) ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन उपचुनावों में जिन पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है उनको वापस नहीं लिया जाएगा।;

Update: 2021-10-26 14:59 GMT

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (MP Suresh Kashyap) ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन उपचुनावों में जिन पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है उनको वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बात को भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा के प्रभारी संजय टंडन (BJP in-charge Sanjay Tandon) ने कई बार कार्यक्रमों में भी दोहराया है।

उन्होंने कहा कि अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और जिसके कारण प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों पर पूरा विश्वास है। भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मज़बूत है और इन उपचुनवों में सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम कर रहे है। उन्होंने कहा सत्ता का सेमीफाइनल भी हम जीतेंगे और 2022 का फाइनल भी। इन चुनावों में हम चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस इन चुनावों में कही भी मुखाबले में नही है, आज कांग्रेस हिमाचल प्रदेश से भी लुप्त होने जा रही है। पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है और हिमाचल से भी कांग्रेस का सफाया तय है।

इनको दिखाया बाहर का रास्ता

बता दें कि इससे पहले बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 7 पदाधिकारियों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें जुब्बल कोटखाई ,महासू के पदाधिकारी व विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल है। पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों में महासू की जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, जिला सचिव पूनम मोखटा, जुब्बल – कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, मंडल महामंत्री सजना सलाकटा के अलावा दो विशेष आमंत्रित सदस्य रुबजा नेपटा व मीनाक्षी मानटा शामिल हैं।

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 13 बीजेपी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर किया था। जिनमें गोपाल जवैइक, सतीश पिरटा, यश्वीर जस्टा, अंकुश चौहान , सुशील कदसौली , संदीप गांगटा, रविंद्र चौहान , अशोक जस्टा, देवेंद्र श्याम , रामप्रकाश गइठा, चेतन कडईक, राजेश चौहान, अनिल काल्टा शामिल थे।

Tags:    

Similar News