Sunday Special: अक्टूबर माह में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये पांच जगह हैं आपके लिए सबसे बेस्ट

Sunday Special: अगर आप अक्टूबर माह में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो भारत की ये पांच जगह आपके घूमने के काफी खूबसूरत हैं। इन जगहों पर आजकल हल्की-हल्की ठंड ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है।;

Update: 2021-10-17 04:48 GMT

Sunday Special: अगर आप अक्टूबर माह में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो भारत की ये पांच जगह आपके घूमने के काफी खूबसूरत हैं। इन जगहों पर आजकल हल्की-हल्की ठंड ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। यही वजह है कि इस महीने को पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस माह में मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा। अगर आप भी कर रहे हैं प्लानिंग तो जानें इन स्थानों के बारे में।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश


हिमाचल प्रदेश के की स्पीति घाटी समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद प्रदेश का आकर्षक और प्रमुख टूरिस्ट प्लेस है। स्पीति घाटी उन पर्यटकों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है, जो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे खुबशुरत जगह की तलाश कर रहे हैं। शायद आपको ये बात पता न हो, लेकिन स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह जहां आपको केवल 250 दिन ही धूप देखने को मिलेगी। जब आप यहां जाएंगे तो आपको ठंडे रेगिस्तान और बर्फ से ढके पहाड़ और घुमावदार सड़कें देखने को मिलेंगी। तो इंतजार किस बात का इस महीने स्पीति घाटी की खूबसूरती देखने का आनंद उठाइए।

बीर बिलिंग


हिमाचल प्रदेश के मौजूद बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता है। यह एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से शहर ने विश्व पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के आयोजन स्थल के रूप में वल्र्ड मैप पर अपना नाम दर्ज कराया है, जो आमतौर पर अक्टूबर के महीने में आयोजित किया जाता है। अक्टूबर का महीना पैराग्लाइडिंग करने के लिए एकदम बेस्ट महीना बताया जाता है। लोकप्रिय शहर अपनी तिब्बती सामुदायिक बस्ती के लिए भी प्रसिद्ध है और एडवेंचर लवर्स के लिए कई तरह के ट्रेक्स भी पेश करता है। इसके अलावा, बीर ध्यान और आध्यात्मिक अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी लोकप्रिय है, इसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा तिब्बती समुदाय से जुड़ा हुआ है।

नैनीताल


उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में पर्वतमाला की तलहटी में स्थित एक आकर्षक हिल स्टेशन है। देहरादून और दिल्ली के करीब स्थित यह उत्तर भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला हिल स्टेशन है। नैनीताल दिल्ली और आसपास के स्थानों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड स्पॉट बनकर उभरा है। आप चाहे गर्मियों में नैनीताल घूम लें या फिर सर्दियों में घूम लें, ये जगह पूरे साल एक लोगों की पसंदीदा जगह बनी रहती है। यहां आस-पास के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है और 2 दिन के ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।

ऋषिकेश


हिमालय की तलहटी में स्थित, ऋषिकेश उत्तराखंड में हरिद्वार के करीब स्थित देहरादून जिले का एक छोटा सा शहर है। ऋषिकेश अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज, प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे और "विश्व की योग राजधानी" के रूप में जाना जाता है। गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार, ऋषिकेश भी एक तीर्थ शहर है और हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। 1960 के दशक में द बीटल्स द्वारा महर्षि महेश योगी के आश्रम का दौरा करने के बाद ऋषिकेश दुनिया भर में जाना जाने लगा। आज, यह स्थान द बीटल्स आश्रम के रूप में लोकप्रिय है जो विश्व स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करता है। ऋषिकेश न सिर्फ योग आश्रम के लिए बल्कि अपनी मशहूर एक्टिविटीज जैसे वाइटवॉटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और पवित्र गंगा के किनारे कैंपिंग के लिए भी बेहद लोकप्रिय है।

मैसूर


मैसूर को महलों का शहर कहा जाता है। यह दक्षिणी भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। शहर में घूमने के लिए कुछ अद्भुत आकर्षण हैं, लेकिन उनमें से सबसे प्रमुख मैसूर पैलेस है, एक ऐसा पैलेस जिसे देखने के लिए पर्यटक हजारों संख्या में यहां आते हैं। मैसूर अपनी चमकदार शाही विरासत, जटिल वास्तुकला, इसकी प्रसिद्ध रेशम साडिय़ों, योग और चंदन के इतिहास की वजह से बेहद लोकप्रिय है। चामुंडी पहाडिय़ों की तलहटी में स्थित, मैसूर कर्नाटक का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, और इसकी समृद्ध विरासत पूरे वर्ष लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस महीने आप भी मैसूर घूमने का विकल्प चुन सकते हैं।

Tags:    

Similar News