Sunday Special: सोलो ट्रिप पर जाना है तो हिमाचल के मनाली सहित अन्य राज्यों के ये पर्यटन स्थल हैं बेहद खास
सोलो ट्रिप अपने आप में एक बेहद ही साहसिक कार्य है। यदि आप सोलो ट्रिप के शौकीन हैं तो आज हम आपको इसके लिए हिमाचल के मनाली सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन कई पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।;
Sunday Special: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो अपने आप में एक अजूबा हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली (Manali) समेत अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद सैलानी प्रसन्नता से भर जाते हैं। वहीं आज हम आपको सोलो ट्रिप (solo trip) के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद में काफी खास है। सोलो ट्रिप के बाद वाकई में जीवनभर के लिए एक अद्भुत अनुभव मिल जाता है। सोलो ट्रिप खुद में ही एक साहसिक कार्य है। यदि आप सोलो ट्रिप यानी कि एकल यात्रा करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इससे आपको जीवन भर के लिए एक खास अनुभव मिलने जा रहा है। वहीं आज हम आपको हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों के उन खास पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोलो ट्रिप के लिए बहुत ही बेहतरीन माने जाते हैं। साथ ही इन पर्यटक स्थलों की सोलो ट्रिप के दौरान आपको जीवन भर के लिए काफी कुछ अनुभव मिल जाएगा।
कसोल पर कर सकते हैं विचार
सोलो ट्रिप के लिए कसोल एक अद्भुत पर्यटक स्थल माना जाता है। कह सकते हैं कि कसोल सोलो ट्रिप के लिए एक बेहतरीन स्थान है। कसोल हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा गांव है, यह पार्वती नदी के किनारे बसा है। कसोल गांव लुभावनी सुंदरता के साथ इतना शांत है कि आप यहां आने के बाद किसी को भी याद नहीं कर सकेंगे। कसोल में आप ट्रेक पर जा सकते हैं, राफ्टिंग भी कर पाएंगे। कसोल में वॉटर एक्टिविटी का लुफ्त भी उठा सकते हैं। कसोल पर्यटक स्थल पर दुनिया भर से सैलानी पहुंचते हैं व बैकपैकर्स को आकर्षित करता है।
मनाली भी किसी से नहीं है कम
हिमाचल प्रदेश का मनाली एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। मनाली सोलो ट्रिप के लिए भी एक शानदार पर्यटक स्थल है। मनाली पीर पंजाल रेंज व धौलाधार पर्वत श्रृंखला की बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित है। मनाली में वो हर चीज है जो आपकी यात्रा को चार चांद लगा देगा। मनाली में आप आप मंदिरों, संग्रहालयों व ट्रेकिंग तक ऐसी विभिन्न चीजें हैं, जिनका आप जीवनभर के लिए अनुभव ले सकते हैं।
पुडुचेरी के बारे में भी जान लें
सोलो ट्रिप के लिए पुडुचेरी भी एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। जानकारी के अनुसार पुडुचेरी में 1954 तक फ्रेंच कोलोनियां थी। यहां पर फ्रेंच सभ्यता के अवशेष आज भी नजर आते हैं। इस वजह से पुडुचेरी में विभिन्न औपनिवेशिक भवन, चर्च, मूर्तियों व व्यवस्थित टाउन के अलावा तमिल शैली की वास्तुकला उपस्थित है।
ऋषिकेश भी एकल यात्रा के लिए है खास
उत्तराखंड का ऋषिकेश एकल यात्रा के लिए एक अद्भुत जगह है। ऋषिकेश उत्तराखंड राजय में हरिद्वार जिले के पास बसा हुआ है। साथ ही ऋषिकेश को शांत वातावरण के जाना जाता है। ऋषिकेश स्थन गंगा नदी के किनारे एड्रेनालाईन पंपिंग एक्टिविटी को दर्शाता है। ऋषिकेश विभिन्न बैकपैकर्स व एकल यात्रा के लिए यात्रियों को आकर्षित करती है।
उदयपुर पर भी कर लें विचार
राजस्थान राज्य में उदयपुर सुंदर अरावली पहाडियों से घिरा हुआ शहर है। उदयपुर में कई झीलें हैं, ये इसे झीलों का शहर भी करार देती हैं। उदयपुर में विभिन्न लुभावनी वास्तुकला, सुंदर मंदिर व अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता है। यह विभिन्न यात्रियों को अपनी की ओर आकर्षित करती है। उदयपुर शहर में आप कई चीजें कर सकते हैं, जैसे शांतिपूर्ण सर्द रातों का लुफ्त उठा सकते हैं। उदयपुर में शानदार प्राचीन किलों व बाजारों का भ्रमण कर सकते हैं। यहां झील के किनारे बैठकर गर्म चाय पीने का आन्नद ले सकते हैं।