हिमाचल में फिर भारी संख्या में पहुंचे पर्यटक, कुल्लू-मनाली व डलहौजी में भारी भीड़
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सैरगाहें वीकेंड पर सैलानियों (Tourist) से गुलजार हो रहीं हैं। राजधानी शिमला (Shimla) में वीकेंड पर फिर से भारी तादाद में सैलानी उमड़े हैं।;
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सैरगाहें वीकेंड पर सैलानियों (Tourist) से गुलजार हो रहीं हैं। राजधानी शिमला (Shimla) में वीकेंड पर फिर से भारी तादाद में सैलानी उमड़े हैं। वहीं शिमला के साथ-साथ कुल्लू-मनाली व डलहौजी में काफी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की सूचना है। राज्य में मानसून (Mansoon) के सक्रिय होने के बाद कई स्थानों पर प्राकृतिक आपदा का प्रकोप देखा गया। कांगड़ा में मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। राज्य में जगह-जगह भू-स्खलन (Landslide) की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
वहीं राज्य में बाहर से आने वाले सैलानियों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी, मगर शिमला, कुल्लू-मनाली व डलहौजी में अभी भी सैलानियों की संख्या आना जारी है। राज्य के उक्त स्थलों में भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की सूचना है। वीकेंड सेलिब्रेशन के लिए शिमला में शुक्रवार शाम के समय ही सैलानियों की आमद शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह के समय भी शिमला में काफी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शिमला में दोपहर बाद ही सभी पार्किंग वाहनों से पैक हो गई थी।
वही राजधानी शिमला के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर दिन भर सैलानियों को सुहावने मौसम में मौज-मस्ती करते हुए देखा गया। शिमला के साथ-साथ कुल्लू, मनाली व डलहौजी में भी काफी तादाद में सैलानी पहुंचे हैं। प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की आमद आने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। शिमला के होटलों में वीकेंड पर 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। अन्य पर्यटक स्थलों पर भी बीते वीकेंड के मुकाबले ज्यादा संख्या में सैलानियों के पहुंचने की सूचना है।