Himachal: दो नाबालिग लड़कियों के साथ पहले हुआ रेप फिर हुईं गर्भवती, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रेप के दो शर्मनाक मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों की पीड़िता नाबालिग लड़कियां हैं। रेप के बाद दोनों गर्भवती हो गई हैं। मामलों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।;

Update: 2021-09-18 11:15 GMT

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले में दुष्कर्म (Rape in Mandi district) के दो शर्मनाक मामले सामने आए हैं। यहां पर दोनों की मामलों में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप (rape with minor girls) किया गया है। दोनों मामलों की शिकायत पुलिस (Police) से कर दी गई है। दोनों रेप पीड़िता गर्भवती (rape victim pregnant) हो गई हैं। एक पीड़ित लड़की मूक बधिर बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक मामला के शिकायत कोटली इलाके निवासी 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की की मां ने पुलिस से की है। मां के अनुसार उनकी रेप पीड़ित बेटी चार महीनों की गर्भवती है। आरोप है कि जो विशेष बच्चों के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है और दिव्यांग है। जिसके साथ किसी अज्ञात शख्स ने रेप किया है। मामले पर एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना सदर के सब इंस्पेक्टर सुकेश कुमार मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

ये है दूसरा केस

दूसरे केस की शिकायत महिला थाना मंडी में चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से दी गई है। शिकायत के मुताबिक 14 सितंबर को हेल्पलाइन-1098 पर सदर तहसील की निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। फिर हेल्पलाइन टीम ने पीड़िता के गांव पहुंची। परिजनों ने बताया कि एक 17 साल के लड़के ने दादी घर के निकट जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ शारिरिक संबंध बनाए। फिर आरोपी किशोर लाहौल के केलांग उसे ले गया। वहां भी उसके साथ रेप किया। अब नाबालिग रेप पीड़िता 6 महीनों की गर्भवती है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अतिरिक्त एसएचओ डिंपल कुमारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं। 

Tags:    

Similar News