Urban Body Elections: हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ मतदान, पांच बजे तक रहेगा जारी

Urban Body Elections: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि वोट डालने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।;

Update: 2021-01-10 06:53 GMT

Urban Body Elections: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि वोट डालने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। सभी निकायों में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान हो रहा है। कोरोना के बीच हो रहे मतदान के लिए कोविड नियमों का पालन हो रहा है। हर बूथ पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। मतदान से पहले व बाद में हाथ सैनिटाइज करना जरूरी है। सामान्य मतदाताओं की वोटिंग समाप्ति के बाद कोरोना पॉजिटिव मतदाताओं के लिए वोटिंग शुरू की जाएगी।

कोरोना पॉजिटिव मतदाता 4 बजे से करेंगे मतदान

वहीं, कोविड मरीज शाम 4 बजे से बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे। कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों द्वारा सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान किया जाएगा। निकाय चुनाव में दो लाख 81 हजार 536 मतदाता 1196 प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला करने वाले हैं। इनमें 1 लाख 44 हजार 636 पुरुष और एक लाख 36 हजार 900 महिलाएं शामिल हैं। हिमाचल की 61 नगर परिषद और नगर पंचायत में से आज 50 में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो रही है। 11 शहरी निकाय के चुनाव बाद में होंगे। मतों की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद की जाएगी।

देर रात तक आ सकते हैं नतीजे

सभी शहरी निकाय जिनमें चुनाव हुए हैं का देर रात तक रिजल्ट आने की संभावना है। बता दें कि पचास शहरी निकाय में 416 सदस्य चुने जाने हैं। इनमें से नारकंडा में चार और गगरेट में एक निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ऐसे में अब 411 पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 456 मतदान केंद्र बनाए हैं और तीन हजार के करीब कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। प्रत्येक बूथ पर तीन पोलिंग ऑफिसर एक प्रजाइडिंग ऑफिसर, स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

Tags:    

Similar News